Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को राहुल इलेवन बनाम अफ़ोई के बीच खेला गया , राहुल इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया, जो बाद में टीम के लिए पूरी तरह सही साबित हुआ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ़ोई की टीम राहुल इलेवन के अनुशासित गेंदबाज़ी और चुस्त फील्डिंग के सामने दबाव में नजर आई। निर्धारित 10 ओवर के इस मुकाबले में अफ़ोई की टीम 6 विकेट खोकर मात्र 83 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रिशु ने 23 रनों की अहम पारी खेली, जबकि ओसामा ने 25 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। राहुल इलेवन के गेंदबाज़ों ने कसी हुई लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए अफ़ोई के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लगातार गिरते विकेटों के कारण अफ़ोई की रन गति धीमी होती चली गई।84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के बल्लेबाज़ अर्जुन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 33 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान राहुल ने 23 रन बनाकर पारी को संभाले रखा, जबकि तनु ने 12 रन बनाकर जीत की नींव रखी।राहुल इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राहुल इलेवन की इस जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है।