गंगा डिग्री कॉलेज की जीत में हिमांशु और कृश चमके

फोटो- कृश एवं हिमांशु पटेल

PRAYAGRAJ NEWS: गंगा डिग्री कॉलेज ने हनुमानगंज एएस क्लब को 6 विकेट से हराकर रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में कृश (3.1- 0-11-4) और हिमांशु पटेल (7-0-39-4) की गेंदबाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में हनुमानगंज एएस क्लब ने 19.1 ओवर में 128 रन (प्रशांत 24, जितेंद्र 20, कार्तिकेय राय 19, कृश 4/11, हिमांशु पटेल 4/39, आकाश कुमार 2/48) बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज ने 16.5 ओवर में चार विकेट पर 130 रन (हिमांशु 52, सुधांशु 20, जितेंद्र 2/28, शिवांश जायसवाल 1/22) बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *