Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-वाहे मिश्र
PRAYAGRAJ NEWS: वाहे मिश्र के अर्धशतक (75 रन नाबाद, 54 गेंद, 13 चौके) से प्रयाग क्लब ने किड्स प्रयागराज क्लब बी को छह विकेट से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में किड्स प्रयागराज क्लब बी ने 36 ओवर में 137 रन (आलोक कुमार 43, कीर्तिमान पांडेय 25, राघव मिश्रा 24, अर्णव अग्रवाल 3/23, नरहरि दीक्षित, सक्षम जैन, मोहम्मद अली एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में प्रयाग क्लब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 139 रन (वाहे मिश्र 75 नाबाद, मोहम्मद अली 28, विराट सिंह, कीर्तिमान पांडेय, विनीत कुमार सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व विपिन यादव अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।