Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
माघ मेला के सेक्टर-6 ओल्ड जीटी रोड, संगम लोवर चैराहे पर लगा है शिविर
PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला के सेक्टर-6 ओल्ड जीटी रोड, संगम लोवर चैराहे पर किन्नर अखाड़ा का शिविर लगा हुआ है। शिविर में देश के कोने – कोने से किन्नर संत – महात्मा पहुंचने लगे है। प्रयागराज की किन्नर महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मा), नासिक महाराष्ट्र की महामण्डलेश्वर स्वामी पूजानंद गिरि सहित बडी संख्या में शिष्य शिविर में पहुंच गये है। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज 15 जनवरी को मुम्बई से शिविर में पहुंचेगे। वह माघी पूर्णिमा तक शिविर में रहकर लोगों को आशीर्वाद देगे। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद (छोटी मां) महराज ने शिष्यों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होने सभी के कल्याण और उन्नति की भगवान वेणी माधव और तीर्थराज प्रयागराज से कामना किया। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष बाद माघ मेला का विशेष योग है ऐसे में सभी सनातन धर्मी प्रयागराज पहुंच कर गंगा, संगम स्नान कर भागवद भजन करते हुए दान कर अक्षय पुण्य की प्राप्ति करें। उन्होने बताया कि दो-तीन दिनों में देश के कोने-कोने से किन्नर संत, महात्मा और बडी संख्या में शिष्य माघ मेला में लगे शिविर में आ जाएगे।
दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के आधा दर्जन किन्नर संतों का होगा पटटाभिषेक
किन्नर अखाड़ा का विस्तार जारी है। माघ मेला में संगम लोवर-ओल्ड जीटी रोड चैराहे पर लगे शिविर में देश के अलग-अलग प्रदेश से आधा दर्जन किन्नर संतों का महंत, श्रीमहंत, मण्डलेश्वर और महामण्डलेश्वर के पदों पर पट्टाभिषेक होगा। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज ने बताया कि सनातन धर्म का प्रचार, प्रसार करते हुए और उसके उद्देश्यों की जानकारी युवाओं को दे रहा है। उन्होंने बताया कि देश के सभी प्रदेशो से किन्नर संत, शिष्य माघ मेला में लगे शिविर मे पहुंच रहे है।