Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में शुक्रवार को सायं 4 बजे के करीब एक युवती घर में पुताई करने के दौरान बिजली की चिंगारी उठी और बगल में ही रखे डीजल में आग पकड़ लेने से बुरी तरह से जल गई। जानकारी के मुताबिक परीता कुमारी पुत्री स्व. सूर्यमणि (15) घर में पुताई कर रही थी। अचानक बिजली के तार में चिंगारी उठी और बगल में ही रखे डीजल के डिब्बे में आग पकड़ ली और डीजल जमीन पर एवं युवती के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया की युवती 70 प्रतिशत जल गई है। हालत बहुत नाजुक थी जिस वजह से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।