अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

सीएचसी कोरांव से जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में रामायण बाग के पास कोरांव देवघाट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक राजीव पुत्र शिव शंकर (48) निवासी अंबेडकर नगर कोरांव बाइक से कहीं गए हुए थे। वे वापस अपने घर कोरांव बाजार आ रहे थे कि पथरताल गांव में रामायण बाग के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजीव पुत्र शिव शंकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल की हालत नाजुक होने की स्थिति उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वह बोल भी नहीं पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *