Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में शनिवार को चिलबिला स्थित श्रीराम मौर्या रिसार्ट में शुभारंभ किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हरि बोरिकर , विपिन त्यागी क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड) ,अवध प्रांत की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार द्वारा किया गया। तदुपरांत सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला की बहनों द्वारा वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत परिषद के प्रतापगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इसके उपरांत अवध प्रांत की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय आउटरीच आयाम प्रमुख अमित कुमार राय, क्षेत्रीय नालेज कलेक्टिव आयाम प्रमुख संदीप सिंह,प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय,अनिल दूबे, अरविन्द सिंह,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र राय,प्रान्तीय मंत्री रंजीता वाल्मीकि,अमर बहादुर सिंह,प्रान्त कार्यालय मंत्री आशुतोष शाही,सह कार्यालय मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, अमर नाथ मिश्रा,अजय कुमार पाण्डेय,राष्ट्रीय परिषद की सदस्य आनन्द प्रकाश शुक्ला, त्रिवेणी दयाल सिंह, अनिल अग्रवाल,किरण बाला सिंह, उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई अध्यक्ष दिवाकर सिंह,महामंत्री डाक्टर अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रतापगढ़ ईकाई के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल,कोषाध्यक्ष भारत लाल वैश्य, उपाध्यक्ष जया शर्मा,मंत्री कुलवंत शर्मा, मंत्री विनीत शुक्ल, अतुल सिंह,शिशिर शुक्ल,विजय गुप्ता,उदित गिरी सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी व जिला ईकाई के पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद रहे।