Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वन्य जीव संरक्षण पर छात्र छात्राआंे ने रखे सार्थक विचार
PRATAPGARH NEWS: सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज लालगंज में विश्व हिन्दी दिवस पर वन्य जीव संरक्षण विषय पर विद्या सागर ओझा स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र छात्राआंे ने सार्थक विचार रखे। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज लालगंज की टीम को पहला स्थान हासिल हुआ। वही सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज सगरा सुंदरपुर को द्वितीय व पुनीत इण्टर कालेज लालगंज को तृतीय स्थान मिला। एकल प्रतिभागियों में रक्षिता तिवारी को प्रथम तथा सौरभ विश्वकर्मा को द्वितीय व सारिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता को लेकर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाशंकर ओझा व संचालन अम्बरीश मिश्र ने किया। संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। निर्णायक मण्डल में डॉ0 दुर्गा प्रसाद ओझा, डॉ0 शक्तिधर नाथ पाण्डेय व हरि बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों को वन्य जीव संरक्षण की सार्थकता का बोध कराया। पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष अजेन्द्र सिंह व आचार्य प्रमोद पाण्डेय, महर्षि पाण्डेय एवं प्रदीप पाण्डेय ने प्रतियोगिता का संयोजन किया। प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने स्वागत भाषण में विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। प्रो0 डॉ0 प्रभांशु ओझा ने विषय प्रवर्तन किया। इस मौके पर उमेशपाल मिश्र, हर्षद शुक्ला, केशवराम ओझा, जितेन्द्र सिंह, प्रदोष नारायण सिंह आदि रहे।