रविवार को विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी विधायक मोना

PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज रविवार को रामपुरखास के दौरे पर आयेंगी। वह दिन में बारह बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताआंे से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दिन में ढ़ाई बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगी। विधायक मोना दिन में साढ़े तीन बजे कैथौला के समीप पूरे नोहर सिंह गांव में आयोजित दिव्यांग सम्मान समारोह में शामिल होंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *