कपूर इलेवन की टीम ने जीता सुपर सेमीफाइनल मुकाबला

PRATAPGARH NEWS: अझारा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेण्ट में शनिवार को टूर्नामेण्ट का सुपर सेमी फाइनल मैच खेला गया। सीपीएस शीतलमऊ व कपूर इलेवन के बीच खेला गया मैच रोमांच से भरा रहा। टॉस जीतकर कपूर इलेवन की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। वहीं बैटिंग करने उतरी सीपीएस शीतलमऊ की टीम के खिलाड़ी निर्धारित दस ओवरों में सैंतालिस रन बनाकर आल आउट हो गये। सीपीएस टीम की तरफ से सौरभ दुबे ने अठारह व रंजीत सरोज ने दस रनों का योगदान दिया। जीत के लिए अड़तालिस रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपूर इलेवन की टीम ने आठवें ओवर में ही मैच जीत लिया। कपूर इलेवन की तरफ से राकेश सोनी ने पचीस रन बनाए। वहीं टीम के बालर मनू ने पांच विकेट लिये। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अम्पायर की भूमिका में श्रीश पाण्डेय व केविन मार्शल तथा स्कोरर ललित मलिंगा रहे। इस मौके पर आयोजक सभासद प्रतिनिधि अझारा धर्मपाल गौतम, संयोजक अजय मिश्र आशीष, अध्यक्ष एडवोकेट श्रीश पाण्डेय डीएम, संरक्षक प्रभाकर मिश्र, दीपक पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, सतीश तिवारी, कुलदीप तिवारी, अभय दुबे राजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *