युवक ने लगाया फन्दा,हुई मौत, मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: लीलापुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत बाबूगंज पुलिस चौकी के रामपुर भेड़ियानी गांव में बीती शुक्रवार की रात युवक ने फंदा लगा लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव के रामप्यारे रजक का पुत्र लवकुश रजक 27 बीती रात कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। शनिवार की सुबह परिजन लवकुश को फंदे से लटकता देख चीख पड़े। सूत्रों के मुताबिक युवक का इधर कुछ दिनों से पत्नी सविता से मनमुटाव चल रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मायके मे थी। परिजनों की सूचना पर बाबूगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *