Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-आदित्य पाठक
PRAYAGRAJ NEWS: आदित्य पाठक के हरफनमौला खेल (74 रन एवं दो विकेट) के दम पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब ने शुआट्स क्लब को पांच विकेट से हराकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पराजित टीम के उमर तबरेज का शतकीय प्रयास (101 रन, 50 गेंद, आठ चौके, सात छक्के) व्यर्थ हो गया। लूकरगंज मैदान पर शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शुआट्स क्लब ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन (उमर तबरेज 101, मोहम्मद हम्माद 75, आदित्य पाठक 2/42, अभय सोनी, सक्षम व श्रेयांश जायसवाल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब ने 24.2 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन (समर्थ 89, आदित्य पाठक 74, राजीव शर्मा 30, आयु पांडेय 237 अहमद वाइज व उमर तबरेज एक-एक विकेट) बना लिए। आदित्य पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।