Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डीपीएल सीजन 4 का हुआ समापन
FATEHPUR NEWS: देवीगंज चर्च मैदान में आयोजित देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन–4 का फाइनल मुकाबला शुभम इलेवन और पंकज इलेवन के बीच खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन एडवोकेट राज कुमार मौर्या तथा पूर्व विधायक करण सिंह पटेल मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबले में पंकज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 138 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंकज इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ओवर शेष रहते मैच जीत लिया और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशु सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आशु सिंह ने मात्र 35 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के समापन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार मौर्या द्वारा विजेता टीम को ₹2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में डीपीएल के संरक्षक सुनील कुमार (समाजसेवी), व्यापारी नेता शिवचंद शुक्ला, भाजपा नेता अमित मिश्रा नीटू, ऋतिक पाल, विनय तिवारी, लकी द्विवेदी, पप्पू सेंगर, शिव बहादुर सिंह पिंटू, अजय गुप्ता, सुनीता गुप्ता, बच्चा तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।