Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत तेलियानी ब्लॉक की सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चक बरारी बिलंदा में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी अजय सिंह (रिंकू लोहारी) ने सहभागिता कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही सूची भविष्य में होने वाले सभी चुनावों में उपयोग में लाई जाएगी उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जिन लोगों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे समय रहते अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना, राशन योजना, पेंशन, आवास, शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अजय सिंह ने कहा कि सरकार ग्राम चौपाल के माध्यम से बिना किसी बिचौलिये के योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से मिली जानकारी को उपयोगी बताते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के एडीओ संदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान, मंडल प्रभारी बृजेश कुमार दुबे, राजू परिहार, सेक्टर संयोजक रामनरेश गुप्ता तथा पंचायत सचिव विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।