बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

FATEHPUR NEWS:  जनपद में बिंदकी विधानसभा सीट से विधायक एवं पूर्व कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी का जन्मदिन शनिवार को विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नऊवाबाग स्थित सोमेश मनोज गुप्ता ट्रैक्टर एजेंसी तथा अपना दल (एस) पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सनगांव प्रधान प्रतिनिधि मोइन खान के नेतृत्व में विधायक जय कुमार जैकी को सोने की चेन पहनाकर सम्मानित किया गया तथा 21 किलो का केक काटकर खुशी मनाई गई। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थलों को फूलों से सजाया गया और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बनाया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने विधायक जय कुमार जैकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर अपना दल (एस) एवं भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से तेलियानी मंडल अध्यक्ष राज बहादुर पासवान, सनगांव वार्ड से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश उर्फ डॉ. झटका पासवान, सोमेश मनोज गुप्ता, किसान नेता बबलू कालिया, व्यवसायी सुधीर त्रिपाठी, भाजपा मंडल मंत्री शुभम सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, महिला जिलाध्यक्ष कान्ति कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *