Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान टीमों ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। साथ ही महिलाओं को सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। इसके अलावा मोबाइल में पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल की प्रक्रिया का डेमो भी दिखाया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाना है। अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।