सोमनाथ अखंडता पर्व के अवसर पर भाजपा नेताओं ने शिवालयों में की पूजा-अर्चना

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सिद्धपीठ श्री ताम्बेश्वर मंदिर में किया पूजन-अर्चन
FATEHPUR NEWS: सोमनाथ मंदिर अखंडता पर्व (सहस्त्र शताब्दी वर्ष) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दिशा-निर्देश पर शनिवार को जनपद में भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालयों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सिद्धपीठ श्री ताम्बेश्वर मंदिर में शिवस्तोत्र पाठ के साथ पूजन-अर्चन किया। वहीं जनपद के विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र एवं आवास के पास स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा –  अर्चना की। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल द्वारा खजुहा क्षेत्र के बिंदौर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। हजार वर्षों के उतार-चढ़ाव के बावजूद मंदिर आज भी अपनी भव्यता और गौरव के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिससे देशभर में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार हो रहा है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 10 जनवरी को देशभर के शिवालयों में ओमकार मंत्र का जाप किया जा रहा है, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, रामप्रताप सिंह गौतम, रामप्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *