मानपुर गौरा माइनर में टेल प्वाइंट तक नियमित जलापूर्ति कराई जाए: अजय सोनी

मानपुर गौरा माइनर मे सालों से टेल प्वाइंट तक पानी नहीं आने पर किसान नेता ने जताई नाराजगी
FATEHPUR NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शनिवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम जुवरा, नारा, मानपुर गौरा को जाने वाली मानपुर गौरा माइनर का सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ स्थलीय जायजा लिया और मानपुर गौरा माइनर मे टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराए जाने की अधिकारियों से मौके पर ही मांग की। अजय सोनी का कहना था कि इस रजबहे में धाता बाजार के आगे कई सालों से पानी नहीं आया जिससे ग्राम नारा, जुवरा और मानपुर गौरा के किसानो की फसलों का सिंचाई के अभाव में नुकसान हुआ। इस संबंध मे अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार इस संबंध मे जिला प्रशासन कौशांबी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की गई और जिला पंचायत की सदन में भी मांग उठाई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर मानपुर गौरा रजबहे में टेल प्वाइंट तक कई सालों से पानी नहीं आने पर किसान नेता अजय सोनी ने नाराजगी जताई और तत्काल इस रजबहे में टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराए जाने की मांग की। आगे कहा कि आज निचली गंगा नहर के अवर अभियंता गरुण देव एवं जयकिसन साहू को साथ लेकर इस रजबहे के टेल प्वाइंट पर मेरे द्वारा स्थलीय जायजा किया गया है। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मानपुर गौरा माइनर मे टेल तक जलापूर्ति कराए जाने में आ रही दिक्कतों को हमारे द्वारा नोटिस किया गया है और बड़े अधिकारियों के संज्ञान में इस समस्या को लाया जाएगा। साथ ही जल्द ही इस रजबहे में टेल प्वाइंट तक जलापूर्ति कराई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने अधिकारियों से मांग किया कि तत्काल सर्वे कराकर आगे टेल प्वाइंट तक दुबारा रजबहे की खुदाई कराई जाए और नियमित रूप से मानपुर गौरा माइनर मे टेल तक जलापूर्ति कराई जाए।इस अवसर पर रोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, लाल मुहम्मद, शरीफ अहमद, सुंदर लाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *