बाबा साहब के मान पर सपा की जन पंचायत में चर्चा

MIRZAPUR NEWS: सपा की सिटी, छानबे, आंशिक, जमालपुर, हलिया, लालगंज, छानबे में जगह-जगह जन पंचायत में बाबा साहब के मान पर चर्चा की गई। इस दौरान जनपंचायत में कहा गया कि बाबा साहेब के मान पर चर्चा होनी चाहिये। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कहा कि शोषित वंचित, पीड़ित लोगो के बीच जाकर बाबा साहब के संविधान और आरक्षण बचाने के लिये हमे एकजुट होना पड़ेगा। कहा गया कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक देश का संविधान बचाने के लिये 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करने का काम करें। जगह जगह जन पंचायत बैठक में विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, लाल बहादुर यादव, दिनेश यादव, राणा प्रताप सिंह, रफीक अहमद, हरिशंकर यादव, सोकिम अहमद, मुकुन्द यादव, रविन्द्र कोल, अशोक यादव, बबलू शुक्ला, सुशील सिंह, सुनील यादव, रमाशंकर कोल, राजेन्द्र मौर्या, लखन कोल, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *