फज़ल एवं प्रिंस का का यूपी फुटबाल टीम मे चयन

फोटो-फजल अब्बास एवं प्रिंस सागर

दोनों ने प्रशिक्षक शादाब रज़ा से सीखी हैं फुटबाल की बारीकियां
PRAYAGRAJ NEWS: पानीपत (हरियाणा) में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मण्डल के मोहम्मद फज़ल अब्बास एवं प्रिंस सागर का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।bप्रयागराज के शाहगंज निवासी फर्रुख अब्बास के पुत्र फज़ल अब्बास एवं सदार बाजार निवासी सुरेंद्र कुमार के पुत्र प्रिंस सागर ने फुटबाल की बारीकिया प्रशिक्षक शादाब रज़ा से सीखी हैं।
फजल अभी स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा में अध्ययनरत है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश की टीम से अंडर-14 प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके है। प्रिंस सागर ने इसी वर्ष बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। दोनों ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच शादाब रज़ा दिया है। इनके चयन पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल, सचिव मक़बूल अहमद, संयुक्त सचिव मो फ़खरुद्दीन व कबीर खान, योगेश चंद्र, फुटबाल प्रशिक्षक शाहबाज़ अहमद, प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार, अम्बर जायसवाल आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *