Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-सिद्धार्थ मिश्र एवं आकाश कुमार
PRAYAGRAJ NEWS: विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ए ने कायस्थ पाठशाला क्लब को 9 विकेट से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में कायस्थ पाठशाला क्लब ने 27.3 ओवर में 83 रन (अथर्व कृष्णा 18, अली 12, अवनीश सिंह 3/07, प्रियम सिंह 3/18, राजपाल 2/03, अर्णव गर्ग 2/16) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ए ने 6 ओवर में एक विकेट पर 87 रन (आकाश शुक्ला 57 नाबाद, श्रेष्ठ यादव 1/01) बना लिए। मैच में तौसीफ शेख व मोहम्मद आरिफ अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
डीएसए और गंगा डिग्री कॉलेज को मिली जीत
डीएसए क्लब और गंगा डिग्री कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएसए के सिद्धार्थ मिश्र (143 रन, 108 गेंद, 23 चौके, दो छक्के) ने शतकीय पारी खेली। गंगा डिग्री कालेज के आकाश कुमार (7-0-29-4) गेंदबाजी में चमके। फाफामऊ मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में डीएसए क्लब ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 249 (सिद्धार्थ मिश्र 143, आर्यमन ओझा 42, अंश 2/29, अंश कुमार 2/36, सूर्यांश त्रिपाठी व सनी साहू एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब की टीम 32.2 ओवर में 153 रन (शिवांग पांडेय 25, सनी साहू 23, सजल यादव 21, अपूर्व राज 2/15, शुभांकित जायसवाल 2/23, आदित्य, आर्यमन ओझा, कार्तिकेय तिवारी व मानस भारती एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर और मोहम्मद नबी अंपायर एवं हितेश श्रीवास्तव स्कोरर रहे। गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर सेंट पीटर्स क्लब ने 26.5 ओवर में 111 रन (अग्रिम तिवारी 19, अमृतांश यादव 18, शाश्वत द्विवेदी 17, आकाश कुमार 4/29, आकाश सिंह 3/10, आयुष यादव व हिमांशु एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज ने 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन (हिमांशु 40 नाबाद, शिव पटेल 27, पुनीत गुप्ता 2/16, उद्भव पांडेय 23, अग्रिम तिवारी व शाश्वत द्विवेदी एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में अजय कुमार व राहुल सिंह अंपायर एवं आशीष भारती स्कोरर रहे।