Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जारी क्षेत्र के न्यू नैनी सर्विस स्टेशन गौहानी में शुक्रवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौहानी पेट्रोल टंकी के आंनर मोहम्मद अशरफ अशफाक उर्फ बाबा भैया के नेतृत्व में उनके जन्मदिन के अवसर पर गरीब असहयों को लगभग दो सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसे देखते हुए विगत हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के गौहानी, जारी मिश्रा बाधं, सेमरी, शांति नगर, आदि गांव के महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत सिंह उर्फ पप्पू छतहरा ब्लाक प्रमुख जसरा, कंबल वितरण और जन्मदिवस के उपलक्ष में बाबा भाई का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बिहारी लाल जायसवाल, श्याम कांत मिश्रा ,हरिराम त्रिपाठी ,जितेंद्र कुमार केसरवानी उर्फ बबलू, शायर मुराद अहमद, हसनैन भाई, कमलेश त्रिपाठी, नंदकुमार त्रिपाठी, मुकेश सिंह चामू, अनीश सिंह पटेल, सहित आदि कंबल वितरण में लोग मौजूद रहे।