Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव में पांच स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाने हेतु स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने नगर पंचायत कोरांव के कर्मचारियों के साथ निर्मित होने वाले स्थानों का चिन्हांकन किया। कोरांव में जिन स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जाएगा उनमें संस्कृत पाठशाला प्रांगण कोरांव, अटल सरोवर, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, अंबेडकर नगर मोहल्ले के हरिजन बस्ती व अंबेडकर नगर मोहल्ले के आदिवासी बस्ती शामिल हैं। शनिवार को सायं 5 बजे के करीब डीपीओ के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्मित होने वाले स्थानों का निरीक्षण कर चिन्हांकन कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के लिए यह एक अहम हिस्सा है। इससे स्वच्छ कोरांव और स्वस्थ कोरांव को मजबूती मिलेगी।