Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के सरत सदन, हावड़ा मैदान में आयोजित ‘NBCE-ian Meet अवॉर्ड फंक्शन 2026’ में सिद्धार्थनगर जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन ढेबरुआ के डायरेक्टर अल्ताफ़ हुसैन को ‘बेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश टॉप 10 अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्लेटिनम सेंटर अवार्ड और गोल्ड मेडल के रूप में प्रदान किया गया, जो न केवल ढेबरुआ बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जिले और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। NBCE के डायरेक्टर अभिषेक पॉल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय समारोह में भारतीय सिनेमा, कला और शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता रजत दत्ता, राहुल बनर्जी, अम्बरीश भट्टाचार्य के साथ ही जानी-मानी अभिनेत्री मानसी सिन्हा और अनाशुआ मजुमदार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अल्ताफ़ हुसैन निवासी खजुरिया शर्की पोस्ट ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को उनकी उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान विशेषज्ञों ने आधुनिक समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्वों पर बल दिया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान के बाद जिले के शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष जताते हुए इसे तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है।