Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बढ़ती ठंड को देखते हुए थाना बड़ागांव में चौकीदारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल व टॉर्च का वितरण किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह एवं थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को गर्म कंबल और टॉर्च प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से पहचान पूछना अनिवार्य करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने को दें। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब, जुआ, चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीओ ने सभी चौकीदारों को नियमित रात्रि गश्त करने और समय पर सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए। कंबल व टॉर्च पाकर चौकीदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान परीक्षा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार, उपनिरीक्षक शिवशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक मोहम्मद हारुन, एचएम जितेंद्र सिंह, मुंशी बृजेश कुमार, कांस्टेबल विक्रम नागा, चालक संदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।