Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: नए वोटरों को जोड़ने के लिए भरवाए जा रहे फार्म 6 अभियान को लेकर रविवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर उत्तरी विधानसभा के भरद्वाज मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अरुण पटेल ने कहा कि 2027 का पूरा दारोमदार इसी मतदाता सूची पर रहने वाला है। कार्यकर्ता तनिक भी ढीले न पड़ें फार्म 6 भरवाने को लेकर। मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर तक ले जाकर फार्म 6 भरवाएं। विपक्षीयौन का तो पूरा प्रयास है कि जनता को भ्रमित करें लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर यदि एक एक कार्यकर्ता फार्म 6 भरवाने में मेहनत कर ले तो 2027 के रण में शहर उत्तरी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। सेक्टर संयोजक पूरी लगन व मेहनत से अभियान में लगे रहें। विजय श्रीवास्तव,चंद्रा अहलूवालिया, अतुल मेहरोत्रा, अजय आनंद, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।