Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कोन विकास खण्ड के हरसिंहपुर गांव पहुँचा। जहाँ हरसिंहपुर, मल्लेपुर, मवैया गांव के किसानों की जमीन का बिना मुआवजा दिये एनएच 6 लेन रोड पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसका किसान विरोध कर रहे थे और उनकी मटर एवं सरसो की फसल को जेसीबी लगाकर रौंद दिया गया था। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लिया और अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया गया है और कहा कि किसानों का मुआवजा नही दिया गया और न ही नोटिस। फिर भी जिला प्रशासन कृषि भूमि अधिग्रहित कर सड़क का निर्माण करा रही है। कहा कि मुआवजा नही दिया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नही बैठेगी। लगे हाथ उन्होने भाजपा को आड़ो हाथ लेते हुये कहा कि किसानों को सरकार दबाना चाहती है। खड़ी फसल को रौंदा जाना सत्ता पक्ष के इशारें पर हुआ है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इनको सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहें। प्रतिनिधिमंडल में सत्यप्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष, मुन्नी यादव, संतोष गोयल, सतीश मिश्रा, डॉ0 श्रेया सोनकर, रामराज यादव, राममिलन यादव, अशोक यादव, दुर्गा प्रसाद सिंह, राहुल यादव, डॉ0 रतन सिंह पटेल, ललित यादव, अर्जुन यादव, बबलू शुक्ला, विजय मौर्या, रब्बू निशाद, बंटी यादव, मोहित यादव आदि शामिल थे।