Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में शहीद उद्यान नारघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति के नीचे एक दिवसीय उपवास रखा गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करना चाहती है इसके विरोध में हम लोगों ने उपवास रखकर विरोध किया गया. पटेल ने कहा कि 2005 में यूपीए सरकार के द्वारा लागू किया गया था एक अधिकार – आधारिक कानून है जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वर्ष में कम से कम 100 दिनों का मजदूरी रोजगार का अधिकार देता है कानून के तहत राज्य सरकार को 15 दोनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है । उपवास पर बैठे अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने मनरेगा जैसे योजना का नाम ही नहीं बल्कि इस योजनाओं को धीरे धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है. आगे कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इस मनरेगा जैसे योजना को खत्म नहीं होने देंगे । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन, मनरेगा कोऑर्डिनेटर अर्चनाचौबे राजधर, छोटे खान, राजन पाठक, दुबे सुधाकर, फ़ैज़ अहमद, इश्तियाक अंसारी, शबनम अंसारी, सतीश शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र पाठक दुरुदेश पांडे गुलाब मिश्रा बब्बू पाठक संतोष उमर राजू भारती राजेश पटेल संजय पटेल मनोज मौर्य संतोष साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।