बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आप का विशाल प्रदर्शन

हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से की कठोर कार्रवाई की मांग
MIRZAPUR NEWS: बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित संगठित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मिर्जापुर में विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरूहना चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देहात कोतवाली के थाना अध्यक्ष को सौंपा गया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं। मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है तथा महिलाओं और बच्चों के साथ बर्बरता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है और भारत सरकार को बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल एवं मंडल प्रभारी संध्या गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक लाभ के लिए हिंदुओं का उपयोग कर रही है। बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार सरकार की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट करता है। प्रदर्शन सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे, यूथ विंग जिला अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी, यूथ विंग नगर अध्यक्ष संतोष सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जय बहादुर प्रजापति, सीमा खान, संजय गुप्ता, जयप्रकाश सेठ, नसीम खान, अरविंद कुमार गौतम, भोलानाथ बिहार, जैनेंद्र पाठक, जियाउद्दीन अंसारी, सर्वेश कुमार गौड़, इलियास अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *