Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विकास का शतक, वैभव का हरफनमौला खेल
PRAYAGRAJ NEWS: आशीष नेहरा क्लब सेंटजांस और गोपाल दास यादव क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। आशीष नेहरा क्लब सेंटजांस के वैभव द्विवेदी (27 रन एवं 8-2-10-4) ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन किया। गोपाल दास क्लब के विकास सिंह ने शतकीय पारी (107 नाबाद, 78 गेंद, 11 चौके, तीन छक्के) खेली। डीपीएस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में आशीष नेहरा क्लब सेंटजांस ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन (दिव्यांश 57, वैभव द्विवेदी 27, ऋषभ सिंह 21 नाबाद, जन्मेजय त्रिपाठी 3/19, त्रिजल सिंह 3/34, शौर्य सोनकर 1/37) बनाए। जवाब में क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोर्ट्स क्लब की टीम 28.1 ओवर में 83 रन (अर्श 23, वैभव द्विवेदी 4/10, गर्वित 3/17, मोहम्मद कामरान व ऋषभ सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में तौसीफ शेख व राजीव कुशवाहा अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोर रहे।
वाईएमसीए ने अपने मैदान पर 40 ओवर में 223 रन (सर्वज्ञ मिश्रा 63, सनी यादव 35, आराध्या 32, अग्रिम गुप्ता 26, अविनाश कुमार 2/18, अभिराज सिंह यादव 2/32, अक्षत सिंह 2/34, शुभ निषाद, विकास सिंह व अनुज्ञा यादव एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में गोपाल दास क्लब ने 38.4 ओवर 6 विकेट पर 224 रन (विकास सिंह 107 नाबाद, अभिराज सिंह यादव 42, अक्षत सिंह 23 नाबाद, सनी यादव 2/48, यशपाल, अनंत पांडेय अभिनव सिंह व अग्रिम गुप्ता एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं नेहा श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।