Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-यशार्थ ओझा
PRAYAGRAJ NEWS: शहर के बैडमिन्टन खिलाड़ी यशार्थ ओझा ने बरेली में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित द्वितीय राय बहादुर लाला शिव प्रसाद मेमोरियल उत्तर प्रदेश राज्य मास्टर (वेटरन) बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है।
35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में यशार्थ ने रवि प्रताप सिंह (कानपुर) को 22-20, 21-/06, 21-13 से पराजित किया जबकि फाइनल में गाज़ियाबाद के पुलिस टीम के खिलाड़ी अखिलेश यादव को 21-17, 21-06 पराजित किया। यह जानकारी उनके चाचा और उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रयागराज बास्केटबाल संघ के महासचिव शील कुमार ओझा ने दी है।