Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण रही प्रांतीय बैठक
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के संयोजकत्व में चिलबिला स्थित श्रीराम मौर्या रिसार्ट में आयोजित अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन का प्रमुख लक्ष्य समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुँचाना है,ताकि उन्हें न्याय व्यवस्था का लाभ मिल सके,क्योंकि परिषद का उद्देश्य विधि और न्याय प्रशासन में सुधार करना इसी के साथ ही एक वर्ष के कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया गया। बैठक में संगठन के अन्य विभिन्न आयामों पर मंथन किया गया। यह दो दिवसीय बैठक अधिवक्ता परिषद के आगामी कार्यों और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण रही हैं,जिसमें राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरि बोरिकर , क्षेत्रीय संयोजक उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड विपिन त्यागी, अवध प्रांत की प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार,क्षेत्रीय आउटरीच आयाम प्रमुख अमित कुमार राय,प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, अनिल दूबे,अरविन्द सिंह,प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द्र राय, प्रान्तीय मंत्री रंजीता वाल्मीकि, प्रान्त कार्यालय मंत्री आशुतोष शाही, सह कार्यालय मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, अमर नाथ मिश्रा,अजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य आनन्द प्रकाश शुक्ल, त्रिवेणी दयाल सिंह, अनिल अग्रवाल, किरण बाला सिंह, उच्च न्यायालय लखनऊ इकाई अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री डाक्टर अमरेन्द्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रतापगढ़ ईकाई के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, मंत्री कुलवंत शर्मा, मंत्री विनीत शुक्ल, विजय गुप्ता, उदित गिरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह,अतुल सिंह, आशीष सिंह, आचार्य विष्णु सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी व जिला ईकाई के पदाधिकारी के साथ सहयोगीगण मौजूद रहे।