Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लालगंज पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी तथा विद्युत तांबे के उपकरण व तार चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए अर्न्तजनपदीय बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में मिले वाहन से बारह लीटर विद्युत तेल, दो बोरियों में तांबे के उपकरण व एक प्लास्टिक बाक्स में तार काटने व चोरी में प्रयुक्त उपकरणो को बरामद किया है। वही आरोपी के द्वारा प्रयोग की जा रही एक चारपहिया वाहन भी पुलिस ने कब्जे मे लिया है। बीती चौबीस दिसंबर की रात लालगंज कोतवाली के धारूपुर मे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात हुई थी। घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार की देखरेख में दरोगा सुनील कुमार यादव पुलिस टीम के साथ रविवार की सुबह गश्त पर निकले थे। जगन्नाथपुर के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विद्युत चोरी के सामान को देख पुलिस टीम आवाक रह गयी। पुलिस ने आरोपी चित्रकूट जिले के मऊ थाना निवासी अखिलेश पुत्र शारदा प्रसाद को हिरासत में लेकर कोतवाली आयी। यहां पूछतांछ में आरोपी ने विद्युत चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी द्वारा पुलिस टीम को जानकारी दी गयी कि लालगंज थाना क्षेत्र के अलावा गैंग ने बाइस दिसंबर की रात प्रतापगढ़ सिटी तथा चार मई को शिवसत दिलीपपुर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि इन वारदातो को अंजाम देने में दो अन्य आरोपी भी उसके साथ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।