Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के परास गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि त्रिलोकपुर में स्थित उसके अमरूद के बाग में एक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, पीड़ित के विरोध करने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी जैद उस्मानी पुत्र मो सबा ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता ने लगभग 25 वर्ष पहले त्रिलोकपुर गांव में अमरूद की बाग सैनी के अंसार अहमद से खरीदी थी , जैद उस्मानी का आरोप है कि विक्रेता के पुत्र जबरन उसकी जमीन में कब्जा कर कुछ पेड़ काटकर लकड़ी उठा ले गए, इस बात की जानकारी होने पर बाग पहुंचा तो रखवाली कर रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो बागवान उसे जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कहा कि बाग हमने खरीद लिया है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।