जिला पंचायत प्रतिनिधि ने विपक्षियों पर लगाया गाली गलौच व धमकी का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने विपक्षियों पर चुनावी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर धमकी का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी राजीव मौर्य पुत्र गुरु चरन ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हैं, राजीव मौर्य ने दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि गुलामीपुर में स्थित उसके विद्यालय के समीप महुवा का पेड़ है जिसकी डाल विद्यालय के छत पर रखी थी , आंधी तूफान के कारण विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त न होने के कारण डाल को काट दिया गया। राजीव मौर्य का आरोप है कि जिसको लेकर विपक्षियों ने चुनावी रंजिश रखते हुए विद्यालय में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *