Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर आयोजित हुआ, जहां पूजन व माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके बाद धूप–आरती कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “जय जवान जय किसान”, “लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्र प्रथम की भावना से सेवा कार्यों में जुटना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य डॉ. श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, बालमुकुंद गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, के.के. सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल लोधी, उमेश कुमार श्रीवास्तव, विभा मिश्रा, प्रेमचंद मौर्य, विनय कुमार गुप्ता, अंगद सिंह चंदेल, कल्याण देव, रश्मि तिवारी, राजेश राजन, चैतन्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।