बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 51 लाख की चोरी

धाता थाना क्षेत्र के घोसी गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी
FATEHPUR NEWS: धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसी गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 51 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय राम मिलन सिंह ने धाता थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अंकित सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी साधना सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा में लैब सहायक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय वे अपनी पत्नी और मां के साथ इलाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर रखी दो अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने का छमका, दो अंगूठियां, दो हार, सीतारामजी चैन, दो मोहर, बिछिया, झूमर, झुमकी, जंजीर, लॉकेट, शादी का सामान और चढ़ावे में मिला आभूषण शामिल है। पीड़ित के अनुसार उनकी मां और बहन के लगभग 360 ग्राम सोने और 470 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 51 लाख रुपये आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा शीघ्र ही अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *