Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) सैय्यदा बीबी सकीना सलामुल्लाह अलैहा के यौमे-ए-विलादत के मौके पर शनिवार की देर रात मुस्लिम चैरिटी की टीम ने गरीब और असहाय लोगों में कंबल वितरित किया। कड़कड़ाती ठंड में तरकापुर के निवासी निज़ाम हुसैन और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंदों की मदद की। कंबल पाते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने दिल से दुआएं देना शुरू कर दिया।कंबल बांटने की शुरुआत संकट मोचन से की गई। इसके बाद टीम इमामबाड़ा स्थित कर्बला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पहुंची, जहां जरूरतमंदों को गर्म कंबल दिया गया। इसके अलावा निज़ाम हुसैन ने कंबल बांटने के साथ-साथ भूखे लोगों को खाना भी खिलाया। इस काम ने न केवल गरीबों का दिल खुश किया, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया। इस मौके पर निज़ाम हुसैन, दिलशेर अली, शमीम अली, रोहित, अली नवाज़, जिशान अली, शमशेर अली, शाहिद अली, शाहिद, साहिल मंसूरी, अरशद अली, कैफ मंसूरी और अर्सलान हाफिज मौजूद रहे।