Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बोलीं अगर दोषियों को सजा नहीं मिली तो प्रदेश की सड़कों पर दिखेगा किन्नर समाज का उबाल
MUZAFFARNAGAR NEWS: मेरठ के कपसाड़ क्षेत्र में दलित युवती के अपहरण और उसकी मां की निर्मम हत्या की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह घटना केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ अब राष्ट्रीय किन्नर संघ खुलकर मैदान में उतर आया है इस पूरे मामले में राष्ट्रीय किन्नर संघ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता वर्मा ने जो साहसिक और स्पष्ट रुख अपनाया है, उसने उन्हें दलित समाज और महिला सुरक्षा की लड़ाई में एक मजबूत आवाज के रूप में स्थापित कर दिया है हर बेटी मेरी बेटी है संगीता वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बेहद भावुक लेकिन कड़े शब्दों में कहा
बेटी किसी एक जाति या समाज की नहीं होती। हर बेटी मेरी बेटी है। अगर किसी बेटी की इज्जत पर हाथ उठाया गया है, तो यह पूरे समाज को चुनौती है उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा केवल नारों से नहीं, बल्कि कठोर कार्रवाई और त्वरित न्याय से सुनिश्चित होगी
सीधी चेतावनी इंसाफ नहीं तो आंदोलन
संगीता वर्मा ने प्रशासन और सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा अगर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी गई, तो राष्ट्रीय किन्नर संघ का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेगा उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन केवल किन्नर समाज का नहीं होगा, बल्कि हर उस इंसान का होगा जो बेटी के सम्मान में विश्वास रखता है राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने जताया गहरा शोक राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा इस अमानवीय घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं और मेरा पूरा संगठन उनके न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा नाजिम बाजी ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने तक राष्ट्रीय किन्नर संघ चुप नहीं बैठेगा किन्नर समाज ने रचा सामाजिक एकता का उदाहरण संगीता वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय किन्नर संघ ने यह साबित कर दिया है कि किन्नर समाज केवल अपने समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि दलित समाज, महिलाओं और हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ा है
यह लड़ाई जाति या वर्ग की नहीं, बल्कि इंसानियत की नारी सम्मान की न्याय की लड़ाई है राष्ट्रीय किन्नर संघ की प्रमुख मांगें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पीड़ित परिवार को आर्थिक व कानूनी सहायता प्रदेश में महिला सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए संदेश साफ है बेटी पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं न्याय नहीं तो आंदोलन.