Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब स्थित सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत जन-जागरण अभियान को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व मीरजापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” मुख्य अतिथि एवं वक्ता रहे। मुख्य अतिथि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता की गारंटी दे रहे हैं। ग्रामीण भारत, गरीब, किसान और श्रमिकों के उत्थान को केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत–जी राम मिशन प्रधानमंत्री की उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो 2047 तक देश को विकसित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और श्रीराम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों पर पुष्प वर्षा करके उनका अभिनन्दन करके प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के महत्व को रेखांकित किया। उनका सम्मान करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया । यह प्रधानमंत्री की विराट सोच और व्यापक दृष्टि का प्रमाण है । विकसित भारत जी – राम – जी विधेयक भी प्रधानमंत्री की इसी सोच और संकल्प का दर्पण है। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार की 125 दिन की गारंटी दी गई है, जबकि कृषि मौसम को ध्यान में रखते हुए 60 दिन अतिरिक्त रोजगार का प्रावधान किया गया है, जिससे कुल 185 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी कानूनी गारंटी के रूप में स्थापित करता है। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे (सु0) रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिलाध्यक्ष सुभासपा राजबहादुर राजभर, जिलाध्यक्ष संगठन निषाद पार्टी दीपक निषाद, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शिव शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवा मंच अपना दल (एस) उदय सिंह पटेल रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।