Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी में ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए मानवता की मिसाल देखने को मिली। ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ाके की ठंड में 60 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। मौके पर लोगों के लिए सहारे और सम्मान का एहसास था, जिनके लिए सर्द रातें किसी संघर्ष से कम नहीं होतीं। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब विकलांग व्यक्ति पतालु को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ पतालु की आंखों में उस वक्त उम्मीद की चमक साफ दिखाई दी, जब उसने अपने सपनों को पंख देने वाली ट्राइसाइकिल को छुआ। ग्रामीणों की तालियों और भावुक निगाहों के बीच यह पल कई दिलों को छू गया। ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। ठंड में कोई भी असहाय न रहे, यही हमारा प्रयास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे उत्सव जारी रहेगा। इस अवसर पर राजस्व लेखपाल मनोज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश, शनि पटेल , मयंक, धीरेंद्र, प्रशांत सिंह, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कंबल प्राप्त करने वालों में केशरी, दुनियाराम, श्रीपति, दयाराम समेत कई जरूरतमंद शामिल रहे। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर राहत और मुस्कान साफ झलक रही थी, मानो ठंड से लड़ने का एक मजबूत हथियार मिल गया हो। गांव की गलियों में जब कंबलों की गर्माहट फैली, तो साथ ही फैली संवेदनाओं की खुशबू। यह आयोजन यह संदेश दे गया कि अगर जनप्रतिनिधि संवेदनशील हों, तो शासन-प्रशासन की योजनाएं सचमुच जरूरतमंदों के जीवन में उजाला भर सकती हैं।