Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा पूरी करके आज विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज प्रयागराज के माघ मेला के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि माघ मेला में माघी पूर्णिमा तक शिविर में पूजन, हवन, संगोष्ठी, संत सम्मेलन और विशाल भण्डारा सहित अन्य कार्यक्रम होगा जिसमें देश, विदेश से बडी संख्या में शिष्यगण परिवार सहित शामिल होगे। जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज पांच दिवसीय यात्रा पर तेलंगाना, आध्र प्रदेश गये हुए थे। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर वहां के लोगों को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय प्रभारी भारतीय जनता पार्टी नूने बलराज, तेलंगाना के राज्यपाल के ओएसडी दीपक राय, रक्षा ताई पाण्डेय (नीता ताई भागवत), आरके पाण्डेय, तेलंगाना महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शैलजा रेड्डी, मंगेश भागवत आदि ने शिष्टाचार भेंटकर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज का आशिर्वाद लिया। दक्षिणी राज्य यात्रा का संयोजन समाजसेवी केके अन्ना ने किया था।