सभी बच्चों को दी जा रही अच्छी शिक्षा:बीएसए

बीएसए अनिल कुमार ने विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय परेड का किया निरीक्षण

PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने आज माघ मेला मे खुले विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास में बच्चों को पढते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया और शिक्षको को शाबसी दिया। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है जिससे कि वह आगे बढ सके। उन्होंने शिक्षक, शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों के खानपान और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय जिससे कि उनको माघ मेले मे आने का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावक सुबह से काम पर चले जाते है ऐसे मे हमारी और आप सबकी जिम्मेदारी बनती है कि नौनिहालों की अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी है जिससे कि वह पढ लिखकर समाज की मुख्य धारा में आ सके। इसके पूर्व बीएसए अनिल कुमार के विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय परेड दारागंज पहुंचने पर बीईओ शिव औतार कनौजिया और मिड डे मील समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी ने बुके देकर स्वागत किया। ओम नमः शिवाय प्रयागराज की ओर से सभी बच्चों को खाना खिलाया जा रहा है। बीएसए ने बेहतर व्यवस्था, बेहतर शिक्षण के लिए विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय की टीम और मिड डे मील समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी को बधाई दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *