Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोरांव मुख्यालय के सभागार में सोमवार को जल संचय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें विकासखंड कोरांव के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, केयर टेकर और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। प्रयागराज के जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संचय के उपाय बताए। उन्होंने सभी से पानी बचाने के अभियान को अपनाने की अपील की। इस कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी योगेंद्र दुबे और खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार सिंह और कंसल्टेंट इंजीनियर रोहित कुमार ने प्रतिभागियों को जल संचयन, ब्लैक वाटर और ग्रे वाटर मैनेजमेंट, पानी बचाने के तरीके तथा बारिश के पानी को इकट्ठा करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ष्जल ही जीवन हैष् के महत्व पर जोर दिया गया। यह बताया गया कि पानी को जितना अधिक बचाया जाएगा, भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। कार्यशाला में कोरांव विकासखंड के अधिकांश ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।