Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का मेजा विधायक ने जमुआ धूस में किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के जमुआ धूस ग्राम पंचायत में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में जेपीएल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता ‘जमुआ प्रीमियर लीग’ का भव्य शुभारंभ रविवार को सायं 5 मेजा विधायक संदीप पटेल ने फीता काटकर बतौर मुख्य अतिथि किया। विधायक संदीप पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बड़ी संख्या में मौजूद क्रिकेट दर्शकों की उपस्थिति देख क्रिकेट खेल की लोकप्रियता ग्रामीणांचल में बढ़ने पर आयोजन कर्ताओं का आभार प्रकट किया। विधायक संदीप पटेल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से व्यायाम और कौशल का प्रदर्शन करने का युवाओं को मौका मिलता है। आज पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेलो में क्रिकेट की लोकप्रियता अमूल्य हो चुकी है। ऐसे खेल आयोजन समय समय पर कराए जाने की समाज में आवश्यकता है। जमुआ टीम के कप्तान अमर सिंह ने बताया कि लीग के पहले दिन कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें पहला उद्घाटन मुकाबला जमुआ बनाम पूरा मुनई के बीच खेला गया और पूरा मुनई विजेता बनी। अन्य अतिथियों में सपा के विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त पटेल, प्रधान संघ के अध्यक्ष रामानुज यादव, पवन सोनकर, जमुआ के कप्तान अमर सिंह, अजीत सिंह, विजय बहादुर सिंह, पवन सोनकर, हरिप्रसाद पाल, कमलेंद्र सिंह एडवोकेट, जय चंद्र सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनारायण सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, राजेश पटेल, आदि उपस्थित रहे। कमेंट्री राजीव व कमल जी ने किया।