Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई कि सर्वे रिपोर्ट का सत्यापन निर्धारित एप के माध्यम से किस प्रकार किया जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित एप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, एलडीएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।