Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कोई भी युवा खेल में पीछे नहीं रहना चाहिए: विक्रम सिंह
FATEHPUR NEWS: लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में विवेकानंद यूथ क्लब कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद यूथ क्लब के संस्थापक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं जनपद भर से आए हजारों युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विक्रम सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में हजारों युवाओं के साथ एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने निजी वेतन से विवेकानंद यूथ क्लब की स्थापना कर ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद किटों का वितरण किया है, जिससे युवाओं में खेल भावना विकसित होगी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नई ऊर्जा देने एवं स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। विवेकानंद यूथ क्लब के माध्यम से समाज में सद्भावना एवं अनुशासन का संस्कार विकसित हो रहा है। विक्रम सिंह ने कहा कि जनपद का कोई भी युवा खेल के क्षेत्र में पीछे न रहे, यही उनका संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक क्षेत्र तेलियानी, हसवा, भिटौरा, असोथर, हथगाम, बहुआ, खजुआ, मलवा, अमौली, नगर फतेहपुर, बिंदकी, जहानाबाद, खागा, हुसैनगंज एवं आयाहशाह से आई लगभग 200 टीमों को खेलकूद किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, दिनेश बाजपेई, राजा सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद यूथ क्लब ओम मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, बच्चा तिवारी, धनंजय द्विवेदी, अर्पणा सिंह, पुष्पराज पटेल, माता बदल लोधी, अर्चना त्रिपाठी, शिवानी राजपूत, बृजेश द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, सोल्डी गुप्ता, प्रेमा सिंह राठौड़, गायत्री सिंह, मधु शर्मा, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, कल्पना सिंह, प्रभा लोधी, कुलदीप भदोरिया, शैलेंद्र रघुवंशी, बलकेश, अभिषेक गौतम सहित हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहे।