Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस को सोमवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई , जिसके बाद बस विकास खण्ड कड़ा के धर्मा देवी इंटर कॉलेज पहुंची जहां छात्रों ने सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस का अवलोकन कर नवाचार सिखा । इस दौरान विद्यालय के छात्रों को विज्ञान के कई स्वचालित मॉडल जैसे डायनमों से विद्युत उत्पादन, ऊर्जा का रूपांतरण, मानव में रसायन से विद्युत का उत्पादन, नाभिकीय संलयन, नाभिकीय विखंडन जैसे कई रोचक विज्ञान मॉडल देखने को मिला। प्रदर्शनी बस के प्रशिक्षक संजय सिंह ने मॉडल सम्बन्धित जानकारी छात्रों को दी। इस दौरान जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण परिवेश के बच्चों के अन्दर जिज्ञासा उत्पन्न करने के लिए अत्यन्त प्रभावी पहल है।विद्यालय के बच्चों को सचल मॉडल को सरल भाषा में समझाने के लिए शिक्षक बलवंत कुमार व धनवंतरी कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने विज्ञान के ज्ञान व महत्व की जानकारी देते हुए कहा “विज्ञान की सहायता से प्रकृति के रहस्य को आसानी से समझा जा सकता है।