राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में कराया गया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

MIRZAPUR NEWS: मड़िहान कोतवाली अंतर्गत कलवारी स्थिति त्रिवेदी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी का  जन्मदिन मनाने के साथ ही भव्य तरीके राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन कराया गया ।  आयोजन में मुख्य अतिथि त्रिवेदी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विक्रम सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता कलवारी और जमुई के बीच खेला गया जिसमें कलवारी प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता हुई वहीं जमुई दूसरा उपविजेता रही।विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथि द्वारा इनाम वितरित किया गया यह कार्यक्रम डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम युवा मंडल अध्यक्ष रेसर असलम खान ओलंपियन द्वारा संपन्न कराया गया। इस तरह के आयोजन होने से युवाओं को सकारात्मक संदेश मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *