स्वामी विवेकानन्द युवाओं के लिए सच्चे आदर्श और मार्गदर्शक:डॉ.विजय यादव

राष्ट्रीय एकता एवं चरित्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया 42 वां राष्ट्रीय युवा दिवस।
PRATAPGARH NEWS: स्वामी विवेकानन्द जी का दर्शन और आदर्श भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वह महान विचारक, ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी साहित्यकार व युवाओं के संरक्षक थे। उनके आदर्शों व विचारों पर चलने से ही मानव का कल्याण हो सकता है। उक्त विचार स्वामी विवेकानंद कल्याण समिति काशी मोहनपुर तथा महिला स्वावलंबन प्रशिक्षण संस्थान रैयापुर के संयुक्त तत्वधान में आयोजित 42 वें राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां ज्वालामुखी देवी मंदिर ट्रस्ट मानिकपुर सचिव डॉ.विजय यादव ने वीपी रामानुजन पब्लिक स्कूल सुभाष नगर कुंडा में शिक्षकों व युवाओं के बीच व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी जी के दिखाए व बताएं रास्ते पर चलकर ही एक भारत श्रेष्ठ भारत,आत्मनिर्भर भारत, स्वस्थ भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और युवा नेतृत्व के गुणों का विकास विषय पर डॉ.विष्णु कुमार पाण्डेय, अजय यादव, अर्चना शुक्ला, सुनीता गुप्ता, प्रीती पाण्डेय समेत अन्य वक्ताओं ने अपने सारगर्भित एवं क्रान्तिकारी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी रामानुजन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अरूणेन्द्र नारायण मिश्रा तथा संचालन डॉ.विष्णु कुमार पाण्डेय व अजय यादव ने अतिथियों का स्वागत, आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ.विनोद कुमार गुप्ता, नाजिश, शुभ्रा श्रीवास्तव, रश्मि त्रिपाठी, शिवांगी मिश्रा, दिव्या मिश्रा, अंकिता पाण्डेय, तनिष्क मोदनवाल, यश द्विवेदी, विवेक सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *